चीनी हमले में शहीद एक जवान झारखंडी
जमशेदपुर, 16 जून : प्राप्त खबर के मुताबिक 15 जून की रात लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें एक कर्नल समेत दो जवान शहीद हुए। इनमें एक जवान झारखंड के साहिबगंज जिले के डिहारी निवासी कुंदन कांत ओझा भी हैं। भारतीय सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही झारखंड सरकार और शहीद के परिवार को इस शहादत की सूचना दे दी गई है। जिसके कारण शहीद के गांव के लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बेताब हैं। सूत्रों के मुताबिक कल तक शहीद का पार्थिव शरीर झारखंड पहुंच जाएगा। |