युवक की पत्थर से सर कुचल कर हत्या
जमशेदपुर, 18 जून : परसुडीह प्रमथ नगर नामोटोला के निवासी युवक शिवचरण सरदार की हत्या पत्थर से उसका सर कुचल कर कर दी गई। आज सुबह परसुडीह पुलिस ने उसकी लाश टेंपल रोड इलाके से बरामद की। हत्या किसने की इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने साक्ष्य के रूप में खून लगा हुआ पत्थर बरामद कर लिया है। जिससे युवक के सर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई। बस्ती के लोगों द्वारा बताया जाता है कि युवक मंदबुद्धि का था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसके दोस्त भी नहीं के बराबर थे।