सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट वगैरह पर कंप्लेंट केस
जमशेदपुर, 20 जून : आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत ने जमशेदपुर कोर्ट में फिल्म स्टार सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, सोनम कपूर, आलिया भट्ट व संजय लीला भंसाली पर कंप्लेंट केस किया है। यह मुकदमा तेजी से उभरने वाले बिहार के फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत द्वारा मुंबई में की गई आत्महत्या को लेकर किया गया। अभियुक्तों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोग उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिले तथा उनसे मांग की कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्में तथा सलमान खान और शाहरुख खान द्वारा अभिनय की गई फिल्मों पर झारखंड राज्य में प्रतिबंध लगाया जाए।