एक लाख का इनामी नक्सली गालूडीह से गिरफ्तार
जमशेदपुर, 7 जनवरी : नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में आज घाटशिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। एएसपी (ऑपरेशन) गुलशन तिर्की और एसडीपीओ राज कुमार मेहता के नेतृत्व की गई छापामारी के दौरान एक लाख रुपए का इनामी नक्सली सुभाष मुंडा को फुलीजोहर गालूडीह से गिरफ्तार किया गया। सुभाष मुंडा घाटशिला तथा इसके आसपास के इलाकोंं में नक्सली गतिविधियों का संचालन करता था। वह युवाओं को संगठन में जोड़ने का काम भी किया करता था। पुलिस को कई सालोंं से उसकी तलाश थी। परंतु गांव में मजबूत पकड़ होने के कारण पुलिस को उसकी खबर देने वाला कोई नहींं मिलता था।