खनन कर्मचारी पॉजिटिव, जिला खनन कार्यालय सील
जमशेदपुर, 3 जुलाई : पश्चिम सिंहभूम जिले के खनन विभाग के एक कर्मचारी के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला खनन कार्यालय को 3 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उक्त कर्मचारी ने रांची एवं जमशेदपुर की यात्रा की थी। उसी दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण लगने की संभावना बताई जा रही है। कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि खनन विभाग के उक्त कर्मचारी के कांटेक्ट की खोज कर उनको क्वॉरेंटाइन में भेजा जा रहा है। उनके क्लोज कांटेक्ट में रहने वाले लोगों का स्वाब जांच कराया जायगा। खनन विभाग के कार्यालय को सेनीटाइज करने के बाद पुनः खोला जाएगा।