गोली मारने वाला पूर्व मुखिया कट्टे सहित तत्काल गिरफ्तार
जमशेदपुर, 6 जुलाई : आज राहरगोड़ा इलाके के निवासी विक्रम कुमार सिंह की जांघ में गोली मारकर उनको घायल कर दिया गया। सीनियर एसपी तमिल बाणन ने जानकारी दी घायल को फौरन टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया। यहां ऑपरेशन नहीं होने के कारण उसे रिम्स भेजा। घायल की पत्नी बेबी देवी ने परसुडीह थाने में मामला दर्ज कराया। उसने पुलिस को जानकारी दी कि राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती निवासी हेमंत खालको ने उसके पति को गोली मारी है। इस सूचना के बाद परसुडीह पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गोली चलाने वाले हेमंत खालको को गिरफ्तार कर लिया। उसकी जामा तलाशी के बाद एक देसी कट्टा और पॉइंट 315 की एक जिंदा गोली पुलिस ने बरामद की।