झारखंड राज्य में आज कोरोना से 5 मौत, कुल 30 मरे
जमशेदपुर, 12 जुलाई : झारखंड में कोरोना तेजी से फैल रहा है। आज 12 जुलाई को राज्य में 5 लोगों की मौत कोविड-19 से हो गई। इनमें गोड्डा से एक, हजारीबाग से एक, जमशेदपुर से एक और रांची के रिम्स में दाखिल 2 मरीज शामिल हैं। इस तरह झारखंड राज्य में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 30 हो गया। गोड्डा के पंचायत सचिव की कोरोना से मौत महागामा प्रखंड क्षेत्र में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताते हैं कि मृतक पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। बीती रात महागामा अस्पताल से उन्हें गोड्डा भेज दिया गया था। प्रशासन ने महागामा अस्पताल को सील कर दिया है। झारखंड राज्य में दूसरी मौत जमशेदपुर से 55 वर्षीय की हुई है। जबकि जमशेदपुर की यह तीसरी मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह मरीज पहले से कैंसर से पीड़ित था। बाहर से इलाज कराकर दस दिन पहले टीएमएच में दाखिल हुआ था। 55 वर्षीय यह मरीज सोनारी का रहने वाला था।हजारीबाग में कोरोना से हुई तीसरी मौत
हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड के रोमी पंचायत के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर इन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान ही तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। रिम्स में इलाज के क्रम में आज इनकी मौत हो गई। रिम्स में आज एक अन्य कोरोना संक्रमित मरीज की भी मौत हो गई।