दिवंगत नागेंद्र तिवारी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सरकारी पदाधिकारी
जमशेदपुर, 13 जुलाई : देवघर जिला के पालोजोरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी दिवंगत नागेंद्र तिवारी का आज अंतिम संस्कार किया गया। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन ने मुक्तिधाम पहुंच कर उनका अंतिम दर्शन किया एवं उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनको ढाढस बंधाया तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।इस अवसर पर निदेशक एनईपी, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर, पटमदा, बोड़ाम, अंचल अधिकारी जमशेदपुर सदर, पटमदा, मानगो, बोड़ाम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।