आज टाटा मेन हॉस्पिटल में कोरोना से 3 मौत
जमशेदपुर, 2 अगस्त : आज शाम तक टाटा मेन हॉस्पिटल में कोरोनावायरस से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई। आज सुबह साकची की निवासी 68 साल की महिला की मौत टाटा मेन हॉस्पिटल में हुई। इन्हें बुखार और सांस लेने की तकलीफ के कारण 31 जुलाई को अस्पताल में एडमिट किया गया था।
आज शाम को टाटा स्टील के एक कर्मचारी की मौत कोविड-19 से हो गई। वे टाटा स्टील के लाइन प्लांट में काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक 26 जुलाई को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो उनको टाटा मेन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां जांच के बाद वे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।आज शाम को उनकी मौत हो गई। इस तरह टाटा स्टील प्लांट में काम करने वाले ये तीसरे व्यक्ति हैं, जिनकी मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई।
टाटा मेन हॉस्पिटल में तीसरी मौत 56 साल के एक पुरुष की हुई। ये रिफ्यूजी कॉलोनी के निवासी बताए जाते हैं। बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें 1 अगस्त को अस्पताल में दाखिल किया गया था। दूसरे दिन ही इनकी मौत हो गई। जानकारों के मुताबिक टाटा मेन हॉस्पिटल में अब तक 1203 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज दाखिल हुए हैं। इनमें से 1069 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले के हैं। अभी 448 कोरोना मरीजों का इलाज टीएमएच में चल रहा है। जबकि 587 मरीज ठीक हो गए हैं।उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कोरोना मरीजों में से 54 मरीज अभी भी गंभीर स्थिति में है और उनका इलाज सीसीयू में चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल 38 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है।
ReplyForward |