कोरोना पॉजिटिव पाए गए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर, 18 अगस्त : झारखंड के कई मंत्री और विधायकों के बाद अब झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। लोगों का कहना है कि बन्ना गुप्ता दर्जनों बार सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते रहे। उनके शुभचिंतकों ने कई बार उन्हें सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने से मना किया। परंतु उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भी उन्होंने कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया।
15 अगस्त को ही उन्होंने रीगल मैदान में तिरंगा भी फहराया। उनके साथ डीसी, सीनियर एसपी वगैरह कई अधिकारियों ने मंच और एक ही जीप पर परेड का निरीक्षण किया। 15 अगस्त को ही बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस की महिला नेताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए फोटो भी खींचवाया। बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव पाए जाने के कारण उप सभी अधिकारी एवं कांग्रेस के नेता-नेत्री भी संदिग्ध हो गए हैं। इनकी भी कोरोना जांच कर पॉजिटिव पाए जाने पर इन सब को क्वॉरेंटाइन में भेजा जा सकता है।मालूम हो झारखंड सरकार ने आज कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया था। जिसके तहत जमशेदपुर में 10,000 लोगों की जांच होनी थी। इसी दौरान बन्ना गुप्ता की जांच भी की गई तथा वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।