रीगल में स्वास्थ्य मंत्री ने फहराया तिरंगा
जमशेदपुर, 16 अगस्त : भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल गोपाल मैदान बिष्टुपुर में स्वास्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने तिरंगा फहराया। मंत्री ने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में जैप, जिला पुलिस, होम गार्ड, महिला सहायक पुलिस व आइआरबी की टुकड़ी शामिल हुई। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त को हम सभी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं वहीं हम संवैधानिक रूप से आजाद 26 जनवरी 1950 को हुए। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न जाने हमारे कितने सूफियों, संतों, महापुरुषों, देशभक्तों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा है, सीने पर गोलियां खाईंं हैं और मां भारती के श्री चरणों में अपने प्राणों की आहुति दी है। झारखंड के वीरों ने सिद्धू कान्हू के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी। चांद-भैरव व भगवान बिरसा मुंडा ने भी अंग्रेजों से लोहा लिया। सिद्धू कान्हू की बहन झानो और फूलो ने भी अंग्रेजो के खिलाफ बहुत बड़ी क्रांति की थी, उन्होंंने अंग्रेजों को दांतोंं चने चबाने पर मजबूर कर दिया। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य को विकसित करने के लिए दृढ़संकल्पित है। मंत्री ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों, सफाईकर्मी, पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जो निम्न प्रकार हैंं।
डॉ. राजन चौधरी (जीएम-टीएमएच), डॉ. बलराम झा, डॉ मो. असद, डॉ प्रशांत रंजन, डॉ राजीव लोचन महतो, श्रीमती जोबा महतो, श्रीमती रजनी कुमारी, श्रीमती माधुरी कुमारी, ऋतुराज कुमार, सुशील तिवारी, श्रीमती सुमित्रा महतो, दीपक कुमार यादव, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, कुंदन कुमार, श्रीमती अरूणा मोनिका टोप्पो, डॉ बीरेन्द्र सेठ (मरणोपरांत)। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के टिंकू राम, चंदा बेहरा, श्रीमती राधा राम, मोतीलाल, राकेश मुखी। मानगो नगर निगम के नंदन लकड़ा, कृष्णा भुइंया, जी. बेहरा, श्रीमती पुनिया देवी, श्रीमती बालेन बागे। जुगसलाई नगर परिषद के किशोर परिहार, राजू मुखी, श्रीमती शोभा कुमारी, लखेन्द्र करुआ, ब्रज मोहन सोरेनवरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के
गांधी सिंह मुंडा, प्रदीप कुमार सिंह, प्रभु कुमार सिंह, कुणाल कुमार, रंजीत कुमार, विष्णु राउत, शिवेन्द्र, पवन कुमार, अरविन्द कुमार, पितांबर सिंह खैरवार। डेड बॉडी मैनेजमेंट के रवि शंकर भारती, जितेन्द्र कुमार, सी. गणेश राव, गणेश राम, तारक कहार, लखिया मलिक। 108 एंबुलेंस टीम को उनकी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।