लुप्त होते सबर के गांव में फहराया तिरंगा
जमशेदपुर, 18 अगस्त : इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘कविवर कौशल समाज सेवा’ संस्था ने घाटशिला अनुमंडल के दारीसाई सबर टोला में तिरंगा फहराया। इस गांव के निवासी लुप्त होती जनजाति सबर के महिला, पुरुष और बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार तिरंगा फहराया। इससे पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘कविवर कौशल समाज सेवा’ द्वारा यहां आयोजन किया गया था। उस वक्त बलात्कार की शिकार सबर युवती ने तिरंगा फहराया था। बलात्कार के बाद गांव के लोग उस युवती को हेय दृष्टि से देखने लगे थे। एक तरह से सबर टोला के लोगों ने उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया था। परंतु ‘कविवर कौशल समाज सेवा’ द्वारा उस युवती से तिरंगा फहरवा कर उसका मान बढ़ाया गया।इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव की सबसे बुजुर्ग महिला ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सबर बस्ती के सभी लोगों ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गीत गाया।
ReplyForward |