उग्रवाद पर नियंत्रण को लेकर उड़ीसा और झारखंड के अधिकारियों में विचार-विमर्श
जमशेदपुर, 21 सितंबर : मयूरभंज-झारखंड एवं उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र के तीरिंग थाने में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में उग्रवाद को खत्म करना बताया जाता है। इसके लिए मिलकर लड़ाई लड़ने की जरूरत बताई गई ताकि उग्रवादियों तथा अपराधियों पर लगाम लगायी जा सके। संयुक्त बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी पितांबर सिंह खेरवाड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रायरंगपुर, थाना प्रभारी बहाल्दा, तीरिंग एवं कोवाली उपस्थित थे।

ReplyForward |