गर्म पानी पीने से ज्यादा लाभदायक है भाप लेना
जमशेदपुर, 16 सितंबर : आप जो गरम पानी पीते हैं वह आपके गले के लिए अच्छा है। पर कोरोना वायरस आपकी नाक के पारा नेजल साइनस के पीछे खाली जगह में 3 से 4 दिनों तक छुप सकता है। हम गरम पानी पीते हैं वह वहां तक नहीं पहुंचता है। 4 से 5 दिनों के बाद यह वायरस फेफड़ोंं में पहुंच जाता है, फिर सांस लेने मे दिक्कत शुरू होती है।
इसलिए भाप यानी स्टीम लेना बहुत जरूरी है, जो आपके पारा नेजल साइनस के पीछे तक पहुंच जाती है। स्टीम इस वायरस को नाक में ही मार देती है। 40°C पर यह वायरस अशक्त यानी लकवा ग्रस्त हो जाता है। 60°C पर यह वायरस इतना कमजोर हो जाता है कि किसी भी इंसान का इम्युनिटी सिस्टम उसके खिलाफ लड़ सकता है। 70°C पर यह वायरस पूरी तरह मर जाता है।जापान, ताईवान वगैरह देशों में स्टीम का इस्तेमाल किया गया है।

जो घर पर रहता है, उसे दिन में एक बार स्टीम लेनी चाहिए। अगर आप सब्जी लेने मार्केट जाते हैं तो दो बार ले लें। जो लोगों से मिलते हैं या ऑफिस जाते हैंं उन्हें 3 बार स्टीम लेनी चाहिए। जो डॉक्टर कोरोना मरीज का इलाज करते हैं, वे हर 2 घंटे के बाद स्टीम लें। ऐसा कहना है नीलेश जोगन का। यह जोगी आयुर्वेदिक अस्पताल सूरत के संस्थापक हैं। इनका कहना है कि वे खुद स्टीम लेते हैं और उनके सब कर्मचारी भी यही करते हैंं, अभी तक कोई भी कोरोना पॉज़िटिव नहीं पाया गया। उनके घर और ऑफिस के हर टेबलों पर स्ट्रीमर रखा हुआ है।