जनता को देना होगा कंगना रानौत का साथ
कंगना रनौत में सत्य कहने और उसके परिणाम झेलने का जज्बा है। वह बहुत ही प्रशंसनीय और वंदनीय है। बधाई हो। राष्ट्रवादी जन से अपील है कि कंगना रनौत को नैतिक समर्थन दें। अगर 9 सितंबर को कंगना का साथ महाराष्ट्र राज्य के कानून व्यवस्था के अधिकारी न दें तो केन्द्र सरकार कंगना को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रदान करें नहीं तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो।
वैसे मोदी सरकार, अभी तक बंगाल सरकार के द्वारा की जा रही हिंसा पर बंगाल में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा पाई है, इसलिए उनसे उम्मीद नहीं है। इसलिए देश के जागरुक जनमत से, विभिन्न राज्यों के सरकारों और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के तीखे विरोध से ही इसका इलाज होगा।
अगर ऐसा होता है तो कंगना महाराष्ट्र और देश की नई नेत्री बनकर उभरेगी। देखें आगे होता है क्या।ईश्वर को मंगलमय मानकर सत्य की जीत की उम्मीद करनी चाहिए।
रविंद्र नाथ चौबे