बागबेड़ा में रेलवे की मदद से होगी सफाई
जमशेदपुर, 1 सितंबर : आज रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक एरिया मैनेजर विकास कुमार से बागबेड़ा क्षेत्र की साफ-सफाई की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया। रामावती वेलफेयर फाउंडेशन के आशीष ठाकुर, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा एवं बागबेड़ा के निवासियों ने मांग पत्र सौंपा गया। एरिया मैनेजर ने पूर्ण सहयोग देते हुए साफ सफाई में व्यक्तिगत रूप से अपना योगदान देने को कहा।
उनके द्वारा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी व गुदड़ी मार्केट क्षेत्रों में भी साफ सफाई करने पर जोर दिया गया। उन्होंने इसके लिए मजदूरों की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद रामावती वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अनुराग वर्मा एवं फाउंडेशन के आशीष ठाकुर, अशोक सिंह एवं बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार झा के साथ बागबेड़ा क्षेत्रों की साफ-सफाई को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया।

सुबोध झा ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बागबेड़ा के तमाम इलाकों की गंदगी की सफा कराने की मांग की। इस स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे कचरे का उठाव नहीं हो जाता है यहां साफ-सफाई चलती रहेगी। सुबोध झा ने कहा यहां की जनता जनार्दन का सहयोग रहेगा तो और भी सामाजिक कार्य बागबेड़ा में किया जाएगा।