भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 70 सालों के राजनीतिक सफर की प्रदर्शनी
जमशेदपुर, 20 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘सेवा सप्ताह’ के तहत गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, गौ-सेवा समेत जनहित के कई सेवा कार्यों को पूर्ण किय। रविवार को इसी कड़ी में ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के अंतिम दिन साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान स्थिति को दर्शाती हुई प्रदर्शनी में अलग-अलग चित्र के जरिए उनके संघर्षों और उपलब्धियों को दिखाया गया। प्रदर्शनी में उनके राजनितिक सफर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री का कार्यकाल एवं पिछले छह वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में किये गए सेवा व प्रमुख उपलब्धियों का सचित्र वर्णन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन अभावों एवं संघर्षों में बीता। उनकी मानव सेवा करने के संकल्प ने उन्हें इतना मजबूत बना दिया कि आज वे देश की सभी बड़ी चुनौतियों का सामना कर उनका शालीनता से समाधान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ियों को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है कि अभाव किसी व्यक्ति के दृढ़ निश्चय को कमजोर नहीं कर सकता। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रीता मिश्रा, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, भरत सिंह, कल्याणी शरण, गुरुदेव सिंह राजा, मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, विनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती, जटा शंकर पांडेय, राम सिंह मुंडा, विमल जालान, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।