भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को नमन – मुख्यमंत्री
जमशेदपुर, 15 सितंबर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैंं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस देश के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को समर्पित है, उनको नमन।
आज विश्वपटल पर भारत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह गौरव देश के होनहार अभियंताओं के बदौलत ही है, जिन लोगों ने हमारे आम जीवन को सुगम बनाया है। देश-दुनिया ने जिस गति से प्रगति की है, उसमें सर्वाधिक योगदान अभियंताओं का है। ये किसी भी देश के विकास और खुशहाली के मजबूत स्तंभ होते हैं।