दो उचक्कों ने मोबाइल छीनने की असफल कोशिश की
जमशेदपुर, 5 अक्टूूबर : आज बाइक पर सवार दो युवकों ने एग्रीको क्लब हाउस के पास मेन रोड पर निकेत सिंह नामक युवक से मोबाइल छीनने का असफल प्रयास किया। निकेत सिंह साकची से अपने घर बारीडीह की ओर बाइक से जा रहे थे।
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर दोनों अपराधियों ने उन पर हमला किया। निकेत ने हल्ला किया तो राहगीर जुटने लगे। तब दोनों अपनी बाइक से भाग गए। निकेत सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा बारीडीह मंडल के महामंत्री हैं। इस घटना की सूचना पाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक नेता सिदगोड़ा थाना पहुंचे और छिन्त्ताई की कोशिश करने की प्राथमिकी दर्ज कराई।