बिहार चुनाव में जेएमएम का 12 सीटें मांगना यानि चींटी के पर निकलना
कविकुमार
जमशेदपुर, 6 अक्तूूूबर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बिहार विधान सभा चुनाव में अपने दल के लिए 12 सीटों की मांग रखी। जैसा कि होना ही था, राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मांगों को मजाक में उड़ा दिया।
इससे क्रोधित होकर आज सुप्रियो भट्टाचार्य में ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को चुनौती दी और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में 12 सीटों की मांग की है तो कोई खैरात नहीं मांगी है।

शुरू से ही राष्ट्रीय जनता दल के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन रहा है और हमेशा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजद के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का साथ दिया है। ऐसा झारखंड के निर्माण वर्ष 2000 से पहले भी हुआ है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह चींटी के पर निकलने जैसी घटना है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में ही अपनी सीटें बचा ले तो बहुत बड़ी बात होगी। झारखंड में दुमका विधानसभा सीट और बेरमो विधानसभा सीट में उपचुनाव होने हैं। हाल ही में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु के बाद मधुपुर विधानसभा सीट भी खाली हो गई है। यहां भी चुनाव होना है। इन तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी कड़ी कसरत कर रही है।
इस बार भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देना झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के लिए कठिन होगा क्योंकि इस बार भारतीय जनता पार्टी का साथ आजसू पार्टी देगी। वैसे में बिहार की सीटों के लालच में राष्ट्रीय जनता दल को नाराज करना मूर्खतापूर्ण राजनीति कहीं जा रही है, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा करने जा रहा है। याद रहे एक बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में चकाई विधानसभा की सीट जीती थी परंतु मोर्चा अपने विधायक को बांधकर नहीं रख सका। जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक जनता दल यूनाइटेड में चले गए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता के मुताबिक उन्हें बिहार की तारापुर, मनिहारी, कटोरिया, बांका, झाझा, ठाकुरगंज, रुपौली, जमालपुर, पीरपोती, बनमनखी, रामपुर और चकाई विधानसभा सीटें चाहिए।जबकि झारखंड विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक सत्यानंद भोक्ता हैंं, ये मंत्री भी हैं। भोक्ता ने चतरा विधानसभा से 2020 में चुनाव जीता है।