भाजपाइयों ने नहीं मानी प्रधानमंत्री की कोरोना से बचाव की बातें
जमशेदपुर, 4 अक्तूबर : जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण से लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला भी जारी है। वैसे में झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन आम आदमी की जान माल के लिए जरूरी है। परंतु राजनीतिक दल के नेता खुलेआम कोविड-19 संबंधी सरकारी गाइड लाइन की अवहेलना कर रहे हैं।

लगभग सभी राजनीतिक दल ऐसा कर रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी, कॉग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे आगे हैं।2 अक्तूबर को भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का खुला उल्लंघन किया। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। जो लोग मास्क लगाए हुए थे वे भी गलत ढंग से। मास्क लगाने वाले ज्यादा लोगों की नाक खुली थी।
भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की इस हरकत से कोरोनावायरस फैलने की पूरी उम्मीद की जा रही है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मूल मंत्र वोकल फॉर लोकल का नारा देते हुए किया गया। जबकि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहने की आज्ञा का उल्लंघन किया गया। मानगो मंडल अंतर्गत कागज से ठोंगा बनाकर स्वरोजगार करने वाले पति पत्नी को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा फिनाइल और कपूर बनाने के कार्य को भी प्रोत्साहित किया गया।इसी दिन बांस से कलाकृति बनाने वाली महिला को अंग वस्त्र देकर गोलमुरी भाजपा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का खुलकर उल्लंघन किया गया। इन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।