कृषि बिल के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई
जमशेदपुर, 20 दिसंबर : आज कृषि बिल के विरोध में आदित्यपुर से गम्हरिया तक सड़क किनारे मानव श्रृंखला बनाई गई। इस श्रृंखला को ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह मलखान सिंह ने संबोधित किया तथा अपने साथियों के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थींं। वे केंद्र सरकार और कृषि बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस आंदोलन में कांग्रेस, आप और राष्ट्रीय जनता दल के लोग भी शामिल थे।
ReplyForward |