चाकू दिखाकर महिला से चेन छीनी
जमशेदपुर, 31 दिसंबर : आज सुबह बिरसा नगर थाना इलाके में सोने की चेन छिंताई की घटना घटी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बिरसानगर की रहने वाली महिला प्रियंका ने लिखा है कि आज सुबह 6 बजे के वक्त वह अपने घर के बगल की गली में झाड़ू लगा रही थीं कि स्कूटी से एक युवक आया और चाकू के बल पर उनकी चेन छीन ली।

इस संबंध में बिरसा नगर पुलिस ने सीसीटीवी से पूरी घटना की जानकारी हासिल कर ली है। सीसीटीवी में चेन छीनने वाले अपराधी का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। पुलिस उस युवक का पता लगाने की कोशिश में है।