नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान से अवैध कब्जा हटाने की मांग
जमशेदपुर, 11 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष व जमशेदपुर पश्चिम से विधायक के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने आज जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मुलाकात की।
देवेंद्र सिंह ने साकची स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान मेंं लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाते हुए मैदान में चारदीवारी निर्माण करने की मांग की। देवेंद्र सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का सुंदरीकरण कर मैदान के प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाने को कहा। मुलाकात के दौरान कार्यक्रम समिति के संयोजक अभिषेक डे, नवल किशोर तिवारी एवं राजकुमार भी उपस्थित थे।
विशेष पदाधिकारी ने इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।