सबर बस्ती में कंबल बांटे गए
जमशेदपुर, 23 दिसंबर : तापमान में गिरावट के कारण बढ़ती ठंड को देखते हुए मुसाबनी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकरी श्रीमती सीमा कुमारी ने सभी पंचायतों में पंचायत सचिव को अलाव की व्यवस्था करने एवं जरूरमंदोंं के बीच कंबल वितरण करने का निदेश दिया है।
इसी क्रम में आज मुसाबनी प्रखंड अन्तर्गत सुरदा पंचायत की सबर बस्ती में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकरी द्वारा कंबल का वितरण किया गया। गौरतलब है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तिय, दिव्यांग, विधवा, असहाय, भिक्षुक, वृद्ध जनों को कंबल प्रदान किया जाना है। ताकि ठंड के मौसम में वे सुरक्षित रहेंं।