हर हर महादेव सेवा संघ की कंबल सेवा शुरू
जमशेदपुर, 21 दिसंबर : प्रत्येक साल शरद ऋतु के दौरान हर हर महादेव संघ जरूरतमंद गरीबों के बीच हजारों कंबल वितरण करता है। साधुओं के बीच कंबल बांटकर हर हर महादेव संघ ने अपने इस अभियान की शुरुआत आज की।
संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संघ जरूरतमंदों की जानकारी एकत्रित करता है और यथा संभव इस कार्य को करने का प्रयास करता है। अब तक संघ ने लाखों ज़रूरतमंदों तक यह सेवा प्रदान की है और उन बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
इस बार कोरोना काल को देखते हुए संघ ने निर्णय लिया है कि इस कार्यक्रम को समूह में नहीं किया जाएगा बल्कि जरूरतमंद के घर जा कर उन्हें कंबल प्रदान किया जाएगा। काले ने संघ के हर सदस्य को इसे सफल बनाने के लिये किया हृदय से धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक एवं पत्रकार बृजभूषण ने कहा की संघ का यह कार्य दिल को छू जाता है। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की कृपा ही है की संघ ऐसे कार्य निरंतर कर पा रहा है।संघ के अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह निक्कू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रभु की कृपा बनी रही तो यह सेवा सदा चलती रहेगी।
कार्यक्रम में अखिलेश पाण्डेय, रूपेश झा, जुगून पाण्डेय, महेश मिश्रा, विभाष मजूमदार, प्रिन्स सिंह, सुमन कुमार, अभिषेक पांडेय, धीरज चौधरी, राहुल तिवारी, विक्रम ठाकुर, विकास, टोब्बी सिंह, अनुज, पप्पू , शेखर मुखी, मन्नू, नन्द किशोर, राजू, सूरज, सागर, अनुज मिश्रा थे।