लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ठंढ के बाद झारखंड लाैटेंगे
जमशेदपुर, 19 जनवरी : चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) के डॉक्टरों ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को नया जीवन दिया है। सफल लंग्स ट्रांसप्लांट से ही शिक्षा मंत्री ने कोरोना को मात दी है। अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैैं।जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि झारखंड में अभी बहुत ठंढ है।
ठंढ में कमी होने के बाद शिक्षामंत्री जगन्नाथ महतो घर लौटेंगे। चेन्नई में इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार अब वे पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन झारखंड सरकार व स्वजन ने उन्हें कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि जब तक ठंढ में कमी न आए तब तक वे चेन्नई में ही आराम करें। चेन्नई का मौसम थोड़ा गर्म है, जिससे उन्हें लाभ मिल रहा है।