नक्सलियों द्वारा पुलिया के नीचे लगाए गए 80 किलो के दो बम बरामद
जमशेदपुर, 11 फरवरी : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान को झटका देना के लिए नक्सलियों ने 40-40 किलो के दो आईईडी बम पक्की सड़क के बीच बने पुल में लगा रखे थे। यह बम उन्होंने 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली अति राम मांझी उर्फ अनद दा तथा राजा प्रमाणिक को पकड़ने गांव में आने वाली पुलिस टीम को उड़ाने के लिए लगाया थे।
अगर समय रहते पुलिस को यह बम नहीं मिल जाते तो पुलिस को जान माल का बड़ा खतरा उठाना पड़ता है। पुलिस ने लगे हुए बमों को विस्फोट कर बेकार कर दिया। जिससे सड़क का कुछ हिस्सा और पुलिया पूरी तरह उड़ गई। इस विस्फोट से दोनों बमों की घातकता का पता चला।

मालूम हुआ पिछले कई दिनों से दोनों इनामी नक्सली कमांडरों को खोजने के लिए जिला पुलिस, सीआरपीएफ, जगुआर, कोबरा और बीडीडीएस के लोग लगातार सर्च अभियान चला रहे थे। यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना इलाके में हुई। बम गोइलकेरा से चाईबासा जाने वाली मुख्य सड़क पर पुलिया के नीचे लगाया गया था।
ReplyForward |