पद्मश्री छुटनी महतो ने कथित डायनों को कंबल बांटे
जमशेदपुर, 12 फरवरी : पद्मश्री के सम्मान के लिए मनोनीत की गईं छुटनी महतो ने आज अपने सरायकेला खरसावां जिला स्थित गांव में कंबल वितरण का आयोजन किया। इस मौके पर आसपास के गांव से करीब 20-25 कथित डायना मौजूद थीं।
ये गरीबी के कारण फटे पुराने कपड़ों में शरद ऋतु काट रही थींं। इसकी खबर छुटनी महतो को मिली तो उन्होंने सभी कथित डायनों को अपने घर भोलाडीह में आमंत्रित किया तथाा उनके बीच कंबल वितरण किया। इसके बाद भरपेट खाना खिलाया।
इस मौकेेे पर ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क संस्था की सरायकेला शाखा की लॉ ऑफिसर अमृता कुमारी भी मौजूद थीं। उन्होंने पद्मश्री छुटनी महतो की इस आयोजन के लिए प्रशंसा की।
ReplyForward |